उमरिया की आराधना मेहरा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश मेरिट में बनाई जगह, 490 अंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन
उमरिया। पत्रकार विनय मेहरा की रिपोर्ट।(8349627682)
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में उमरिया जिले की होनहार छात्रा आराधना मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। शासकीय सांदीपनि मॉडल उमावि, पाली की छात्रा आराधना मेहरा ने कुल 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की तथा प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।उनके पिता का नाम लवकुश कुमार मेहरा एवं माता का नाम अंजनी मेहरा है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। शिक्षकों एवं परिजनों ने इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन का परिणाम बताया।
विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन
आराधना मेहरा ने सभी विषयों में शानदार अंक प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया—
हिंदी: 99 अंक
अंग्रेजी: 89 अंक
संस्कृत: 98 अंक
गणित (स्टैंडर्ड): 98 अंक
विज्ञान: 96 अंक
सामाजिक विज्ञान: 99 अंक
सभी विषयों में उन्होंने डिस्टिंक्शन प्राप्त किया, जो उनकी मजबूत शैक्षणिक तैयारी और निरंतर अभ्यास को दर्शाता है।
सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन:
आराधना मेहरा ने एनसीसी ‘A’ सर्टिफिकेट कोर्स में भाग लेकर अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय में A+ ग्रेड प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की।
विद्यालय में खुशी का माहौल:
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि अनुराधा जैसी प्रतिभाशाली छात्राएँ अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। परिणाम आने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
प्रेरणादायक सफलता:
आराधना मेहरा की यह सफलता यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास के साथ किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।


