Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

शहडोल: भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय, पत्रकार बंधुओं की सहभागिता भी रही उल्लेखनीय

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

शहडोल: भूतपूर्व सैनिक संगठन द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाने का निर्णय, पत्रकार बंधुओं की सहभागिता भी रही उल्लेखनीय

 

शहडोल (म.प्र.), 15 मई।

जिलाधीश शहडोल डॉ. केदार सिंह (IAS) के सुझाव एवं आह्वान के अनुपालन में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन, जिला शहडोल द्वारा जिले में व्यापक स्तर पर नशामुक्ति अभियान संचालित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक शहडोल श्रीरामजी श्रीवास्तव (IPS) से भेंट कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सहयोग का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जे. पी. गुप्ता, मुख्य सचिव विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. मजुमदार, संगठन महामंत्री चंद्र प्रताप गोस्वामी, प्रबंध मंत्री जगदीश प्रसाद पटेल एवं मार्गदर्शक बृजदेव सिंह चंदेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्राचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर वाद-विवाद, भाषण एवं कविता प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

बैठक में पत्रकार बंधुओं की भी सक्रिय उपस्थिति रही। पत्रकारों ने नशे के विरुद्ध इस पहल को एक सकारात्मक एवं सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे की लत से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

संगठन द्वारा निर्णय लिया गया कि पंपलेट, पोस्टर, बैनर एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर अभियान से जोड़ा जाएगा।संगठन ने इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

Share This Article
Leave a Comment