हजरत बरिया वाले बाबा का उर्स 25 मई को
कब्बाली का होगा प्रोग्राम
गाडरवारा । सर्वधर्म सद्भावना का प्रतीक कौड़िया रोड पर हजरत बरिया वाले बाबा का दरबार धार्मिक आस्था का केंद्र बिंदु है प्रतिवर्ष उनका उर्स मुबारक खुशनुमा अंदाज में अकीदत के साथ भव्यता से मनाया जाता है । आगामी 25 मई को उर्स मुबारक के मौके पर हजरत बरिया वाले बाबा कमेटी की जानिब से शानदार तरीके से कार्यक्रम अयोजित किये जा रहे है। 25मई शाम 5 बजे से लंगर (भंडारा) प्रारंभ हो जाएगा एवं रात 9 बजे से महफिल ए शमा कब्बाली कार्यक्रम होगा जिसमे मशहूर कब्बाल यासिर फैजान हुसैन एंड पार्टी अपने कलाम पेश करेगी । बरिया वाले दरगाह के खादिम युनुस हुसैन ने बताया के हजरत बरिया वाले बाबा का उर्स उनके चाहने वालो व
बुजुर्गाने दीन से निस्वत रखने वाले उत्साह के साथ उर्स मनाने जा रहे । उर्स के मौके पर दरबारी चादर व संदल सुबह 6 बजे किया जाएगा ।
उर्स व कब्बाली प्रोग्राम को लेकर बेहतर तैयारिया की जा रही है आयोजन कमेटी ने सभी लोगो से 25 मई को हजरत बरिया वाले बाबा कौड़िया रोड पवार हाउस के पास निरंजन वार्ड में होने जा रहे उर्स मुबारक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है ।




