Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

BREAKING NEWS। यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 41 घायल; शनि मंदिर के पास दर्दनाक हादसा

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

🚨 BREAKING NEWS | यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 41 घायल; शनि मंदिर के पास दर्दनाक हादसा

 

उमरिया/अनूपपुर। सीमावर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उमरिया से लगे अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अंतर्गत गिंजरी गांव के पास शनि मंदिर (शनिधाम) के करीब यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 41 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

जानकारी के अनुसार ग्राम पड़निया सहित आसपास के लगभग 50 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजौरा गांव में बड़ादेव पूजन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन तिवनी गांव स्थित शनि मंदिर के पास पहुंचा, अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रॉली में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में जिन 4 लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान घनश्याम सिंह (45 वर्ष, निवासी पढमनिया, अनूपपुर), सहबल बैगा (55 वर्ष, पिता गल्ली राम, निवासी गिजरी, अनूपपुर), भूपत सिंह (50 वर्ष, निवासी पढमनिया) और बीर सिंह (60 वर्ष, निवासी गिजरी) के रूप में हुई है।

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पाली एसडीएम, पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया।

सभी घायलों को एम्बुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल परिसर में इस समय भारी भीड़, तनाव और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से सवारी ढोने की खतरनाक परंपरा और सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन की सतर्कता और जागरूकता व्यवस्था पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Share This Article
Leave a Comment