दुकानदार पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, सोनकच्छ पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
रिपोर्टर पवन परमार जिला देवास
देवास। सोनकच्छ तहसील के ग्राम तालोद में मात्र 5 रुपए की पेप्सी उधार नहीं देने की बात पर ऐसा विवाद हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। किराना व्यवसायी फूलचंद सिसोदिया पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। आग की लपटों में घिरे दुकानदार ने किसी तरह बाथरूम में घुसकर अपनी जान बचाई, जबकि दुकान का सामान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद घायल दुकानदार फूलचंद सिसोदिया ने थाना सोनकच्छ में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी के अनुसार आरोपी गोविंद टकवाना उर्फ गोविंदा, कृष्णपाल उर्फ कान्हा और आदर्श उर्फ आदि निवासी तालोद ने उधार पेप्सी नहीं देने की बात पर विवाद करते हुए पेट्रोल डालकर जानलेवा हमला किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने लगातार ग्राम तालोद, गढ़खजुरिया एवं खोयरा के जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सोनकच्छ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 109, 296(B), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी गोविंद टकवाना उर्फ गोविंदा पिता फूल सिंह (29)
कृष्णपाल उर्फ कान्हा पिता स्व. इंदर सिंह गोयल (26)
आदर्श उर्फ आदि पिता सोभाल सिंह सैंधव (21)
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय गुर्जर, उप निरीक्षक हिमांशु पाण्डे, उप निरीक्षक विजय जाट, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिकरवार, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह सोलंकी, श्याम बिहारी, सुनील, महिला आरक्षक नेहा सिंह, महिला आरक्षक मोना एवं चालक कुलदीप, साइबर टीम प्रधान आरक्षक शिव सिंगर, प्रधान आरक्षक सचिन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





