Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

धनबाद–एलटीटी (मुंबई) एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

धनबाद–एलटीटी (मुंबई) एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

 

ब्यौहारी (विनय द्विवेदी) – जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर आज गाड़ी संख्या 13379/13380 धनबाद–एलटीटी (मुंबई) एक्सप्रेस को नियमित सेवा के रूप में प्रारंभ किया गया। यह क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, सीधी – डॉ. राजेश मिश्र जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विधायक, ब्यौहारी – श्री शरद जुगलाल कोल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर Sr. DCM श्री शशांक गुप्ता एवं ADEN श्री रतनलाल मीना सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

इस ट्रेन के नियमित संचालन से ब्यौहारी क्षेत्र को मुंबई (एलटीटी) एवं धनबाद जैसे प्रमुख शहरों से सीधा रेल संपर्क प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्र में आवागमन, व्यापार, शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में जबलपुर रेल मंडल के बरगवां–ब्यौहारी–कटनी साउथ–जबलपुर–नरसिंहपुर–पिपरिया स्टेशनों पर रुककर गंतव्य को जाएगी

 

*कोच संरचना:* कुल 22 कोच (AC, स्लीपर, जनरल एवं दिव्यांगजन कोच सहित)

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ll श्री शशांक गुप्ता ने स्वागत भाषण में सभी प्रतिनिधियों, अतिथिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों का जबलपुर रेल मंडल की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जबलपुर रेल मंडल सदैव यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

 

*माननीय सांसद, सीधी – डॉ. राजेश मिश्र जी का संबोधन*

माननीय सांसद डॉ. राजेश मिश्र जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन ब्यौहारी एवं आसपास के क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस ट्रेन की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह ट्रेन केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का माध्यम है। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोगों को मुंबई जैसे महानगर एवं धनबाद जैसे औद्योगिक शहरों से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।

 

उन्होंने भारतीय रेलवे एवं जबलपुर रेल मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में क्षेत्र के विकास एवं रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

 

*माननीय विधायक, ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल जी का संबोधन*

 

माननीय विधायक श्री शरद जुगलाल कोल जी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्यौहारी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन पर इस ट्रेन का नियमित संचालन क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

 

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को बड़े शहरों से सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे यात्रा में सुविधा बढ़ेगी और रोजगार व व्यापार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों, श्रमिकों एवं व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में और बेहतर सुविधाओं की अपेक्षा व्यक्त की।

 

अंत में सहायक मंडल अभियंता ब्यौहारी श्री रतनलाल मीना ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment