Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

यस न्यूज़ की खबर का बड़ा असर : प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मध्य प्रदेश उमरिया | नौरोजाबाद

 

यस न्यूज़ की खबर का बड़ा असर : प्रशासन ने दिखाई सख्ती, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

नौरोजाबाद में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया है। लंबे समय से मुख्य मार्ग पर किए गए कब्जों और सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को जाम और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले को प्रमुखता से उठाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित दुकानदारों को पहले नोटिस जारी किए गए।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह मार्ग नेशनल हाईवे एवं मुख्य जिला मार्ग का हिस्सा है, जिसका चौड़ीकरण जनहित में बेहद जरूरी है। कई दुकानों का कुछ हिस्सा सरकारी भूमि पर पाया गया, जिसके चलते अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नोटिस के बावजूद कब्जा नहीं हटाने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में JCB मशीन से अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया।

 

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से नौरोजाबाद में लगातार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब कार्रवाई शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी है कि शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी और सड़कें सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनेंगी।

 

उमरिया

पत्रकार — फैज मोहम्मद

Share This Article
Leave a Comment