Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रघुनाथगंज बालक पाठशाला बना नशेड़ियों का अड्डा, शाम ढलते ही लगने लगता है जमावड़ा

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रघुनाथगंज बालक पाठशाला बना नशेड़ियों का अड्डा, शाम ढलते ही लगने लगता है जमावड़ा

 

यस न्यूज़ संवाददाता दीनानाथ गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

रघुनाथगंज स्थित बालक पाठशाला परिसर इन दिनों असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का ठिकाना बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम होते ही स्कूल परिसर और ग्राउंड में नशा करने वालों का जमावड़ा लगने लगता है। आरोप है कि कुछ लोग खुलेआम कोरेक्स पीकर वहीं बोतलें और सीसी फेंककर चले जाते हैं, जिससे स्कूल का माहौल खराब हो रहा है और आसपास के लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। लोगों को आशंका है कि नशे की हालत में ये लोग कभी भी स्कूल का गेट तोड़ सकते हैं, सामान चोरी कर सकते हैं या किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

 

रात के समय विद्यालय बंद रहने का फायदा उठाकर नशेड़ी परिसर में उत्पात मचाते हैं। स्कूल परिसर में फैली शराब और कोरेक्स की खाली शीशियां बच्चों और अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

रघुनाथगंज की जनता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल परिसर में नियमित गश्त बढ़ाई जाए और नशा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यालय का वातावरण सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।

 

यस न्यूज़

संवाददाता — दीनानाथ गुप्ता

Share This Article
Leave a Comment