Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

*अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, संयुक्त दल का रातभर सघन अभियान*

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, संयुक्त दल का रातभर सघन अभियान*

 

अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, संयुक्त दल का रातभर सघन अभियान

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

चार वाहन जब्त, चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट सीधी*

 

कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और जिला खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन में खनिज एवं पुलिस के संयुक्त दल द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान 15 अप्रैल 2026 की रात्रि 10 बजे से 16 अप्रैल 2026 की सुबह 10 बजे तक निरंतर जारी रहा।

 

अभियान के दौरान गोपदबनास, बहरी, सिहावल एवं चुरहट तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच की गई, जिसमें कुल 4 वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ संबंधित थानों में खड़ा कराया गया है।

 

कार्रवाई के तहत ग्राम मयापुर, तहसील बहरी में रेत का अनाधिकृत परिवहन करते हुए दो हाइवा वाहन क्रमांक UP64AT7247 एवं UP63AT2117 को जब्त कर थाना बहरी की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसी प्रकार ग्राम चमरौहा, तहसील सिहावल में हाइवा क्रमांक UP63AT1918 को अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर जब्त कर थाना अमिलिया को सुपुर्द किया गया। एक अन्य कार्रवाई में तहसील सिहावल अंतर्गत जांच के दौरान मिनी ट्रक क्रमांक MP53ZF6979 खनिज रेत से भरा हुआ पाया गया। जांच दल को देखकर चालक ने वाहन से रेत सड़क पर गिराते हुए भागने का प्रयास किया और वाहन को ग्राम मेढ़ौली स्थित शीतला माता मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गया। बाद में वाहन को जब्त कर पुलिस चौकी सिहावल परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया।

 

संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

 

कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनन पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment