सोनकच्छ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया दूध व जल से शुद्धिकरण
सोनकच्छ।
नगर के बस स्टैंड स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दूध एवं जल से शुद्धिकरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण लाठी ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है। वहीं कांग्रेस नेता योगेश यादव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रेरणास्रोत हैं और सभी वर्गों के लिए समान रूप से सम्माननीय हैं।
कार्यक्रम के दौरान यह भी मुद्दा उठाया गया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा द्वारा प्रतिमा स्थल के विकास हेतु ₹2 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन स्थल पर कहीं भी इसका उल्लेख नहीं किया गया, जो गंभीर विषय है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बने सिंह अस्ताया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह गुर्जर, अरविंद सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर: पवन परमार





