BiharPolice की बड़ी कार्रवाई, गैस सिलेंडर लूट कांड का सफल उद्भेदन- 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 20 सिलेंडर बरामद।

सहरसा ज़िले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 26.03.2026 को वीर सिंह पे०-भोला यादव सा०-अतलखा जिला-सहरसा पिकअप वाहन जिसका रजि० नं०-BR-43GA-6269 से गैस सिलेंडर वितरण का कार्य कर रहे थे। सिलेंडर वितरण कर वापस लौटने के क्रम में संध्या करीब 05:30 बजे रघनाथपुर पैक्स गोदाम स्थित कलभट के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर ₹25,000/- नगद, मोबाइल फोन एवं वाहन सहित सिलेंडर लूट लिए गए।
तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर कांड में शामिल 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया एवं लूटी गई 20 गैस सिलेंडर को बरामद किया




