प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्म दिन पर मरखी माता मंदिर में 3100 द्वीप प्रज्वलन किया गया ।

शहडोल 17 सितंबर 2026 यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान ग्राम पंचायत जमुनिहा जनपद पंचायत बुढार जिला शहडोल ( म. प्र.) के मरखी माता मन्दिर परिसर में आयोजन किया गया ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर आशीर्वाद का दिया तथा मोदी जी के जन्म दिवस पर आचार्य तीरथ प्रसाद शुक्ल के द्वारा मंत्रोंचार किया गया , जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह के द्वारा प्रथम द्वीप जलाया गया , मंडल अध्यक्ष केशवाही शिवम त्रिपाठी , जनपद पंचायत बुढार के सी ई ओ , पी सी ओ राम भगत सिंह, सब इंजीनियर बुढार, सरपंच नारायण सिंह, विनोद तिवारी , महा मंत्री शनि तिवारी, सचिव रामजस गुप्ता, सचिव रामनारायण चतुर्वेदी, धनराज शुक्ला, फूलचंद सिंह, गोलू मिश्रा, आँगनबाड़ी, आजीविका योजना के सभी कार्य कर्त्ता , सहायिका आदि के द्वारा द्वीप जलाया गया कुल 3100 तीन हजार एक सौ द्वीप जलाया गया ।

सभी जनप्रतिनिधियों को मंचासीन किया गया जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह ने कहा सभी जगह द्वीप प्रज्वलन किया जाए कहा गया है एक दिया आशीर्वाद के नाम पर किया गया है। मंडल अध्यक्ष केशवाही शिवम त्रिपाठी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर सभी को बधाई देकर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आज 76 वर्ष के पूर्ण होने पर आशीर्वाद दिया का कार्यक्रम है । जनपद पंचायत बुढार के सी.ई.ओ. ने जनपद पंचायत बुढार परिवार की ओर से सभी को बधाई दे कर कहा यह कार्यक्रम सामाजिक, समरसता ,सौहार्द , सेवा , संकल्प अभियान का यह कार्यक्रम का शुरुआत है। आँगन वाडी केशवाही के कार्यकर्त्ता सुनीता सोनी को अच्छा कार्य करने पर अतिथियों के द्वारा पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया , आँगनवाडी जामगांव के कार्यकर्त्ता को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर उपस्थित जन समूह को मिष्ठान वितरण किया गया ।




