Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, जिला अध्यक्ष विजय कुमार कोल की मौजूदगी में ली सदस्यता

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, जिला अध्यक्ष विजय कुमार कोल की मौजूदगी में ली सदस्यता

उमरिया।

कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर जिले के कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम धनवाही, खाले कठई, धोरखोह सलैया और भरौला के युवाओं ने जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम धनवाही से नरेंद्र यादव और मुकेश यादव, खाले कठई से अरुण यादव और विकेश यादव, ग्राम धोरखोह सलैया से दीपक यादव तथा भरौला से सुमित यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनाया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल ने नवयुवकों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं, किसानों, मजदूरों और आदिवासियों के अधिकारों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में यही युवा गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में उमरिया कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय ने भी नवसदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई दिशा और ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और समर्पण से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह सेंगर सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment