शहडोल में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें: कलेक्टर डॉ. केदार सिंह
शहडोल।
जिले में एलपीजी गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि शहडोल जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों में प्रसारित हो रही भ्रामक और झूठी खबरों पर ध्यान न दें।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। प्रशासन द्वारा इसकी लगातार निगरानी भी की जा रही है ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
डॉ. केदार सिंह ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी या अफवाह को सोशल मीडिया पर साझा न करें और न ही उस पर विश्वास करें। यदि किसी को गै


