Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बाणसागर देवलोंद के सुखाड़ नदी में फंसे 6 लोगो को सुरक्षित निकाला गया

NEWS DESK
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

जिला प्रशासन की सतर्कता से सुखाड़ नदी में फंसे 6 लोगो को सुरक्षित निकाला गया

जिला प्रशासन की अपील- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

संभागीय ब्यूरो विनय द्विवेदी

शहडोल – कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल की सतत निगरानी तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के मैदानी अमले की सतर्कता से सुखाड़ नदी में फंसे 6 लोगों को राहत एवं बचाव कार्य के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बचाव दल द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए सभी 6 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा मैदानी अमले को बाढ़ एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अर्चना मिश्रा ने बाढ़ में फंसे लोगों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लोगों से अपील की कि जलभराव एवं जल निकासी वाले क्षेत्रों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

इस अवसर पर एस डी ओ पी श्री ऋषभ छारी, थाना प्रभारी जिया उल हक,नायब तहसीलदार अंकिता पांडे सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment