खबर का असर: पानी निकासी की समस्या पर पंचायत ने दिखाई

शहडोल। ग्राम पंचायत चुहिरी में पानी निकासी की समस्या को लेकर सामने आई खबर का असर देखने को मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत चुहिरी के सरपंच एवं सचिव ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए पानी की निकासी के लिए सीमेंट के ढोल की व्यवस्था कराई।
इस व्यवस्था से कॉलोनी में जलभराव एवं पानी निकासी की समस्या से जूझ रहे रहवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पंचायत द्वारा तत्काल की गई इस पहल की कॉलोनी के रहवासियों ने सराहना करते हुए सरपंच एवं सचिव का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
रहवासियों का कहना है कि जनसमस्या पर तत्काल कार्रवाई होना पंचायत की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उम्मीद है कि आगे भी पंचायत इसी तरह आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करती रहेगी।




