Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बुढ़ी माता मंदिर की महिमा अपार, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

बुढ़ी माता मंदिर की महिमा अपार, दूर-दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

 

संवाददाता दीनानाथ गुप्ता:

क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन बुढ़ी माता मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि माता के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है। मंदिर में आने वाले भक्तजन अपनी अर्जी माता के चरणों में लगाते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्थानीय लोगों के अनुसार ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिनमें भक्तों की मनोकामनाएं माता की कृपा से पूर्ण हुई हैं। वर्तमान में मलमास के अवसर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। यहां जलाभिषेक, कथा श्रवण, मुंडन संस्कार तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं।

मंदिर में स्थापित माता की मूर्ति अत्यंत प्राचीन बताई जाती है। नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ विशाल मेले का आयोजन भी होता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं। भक्त माता से सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर वर्षों पुराना आस्था का केंद्र है और इसकी महिमा दूर-दराज के क्षेत्रों तक प्रसिद्ध है। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा एवं विश्वास के साथ माता के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं।

— यस न्यूज़, संवाददाता दीनानाथ गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

Share This Article
Leave a Comment