Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

*क्षेत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर उमरिया को दिए पत्र, इंदवार तहसील एवं झाल पुलिया निर्माण सहित कई मांगो के लिए संघर्ष जारी*

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*क्षेत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर उमरिया को दिए पत्र, इंदवार तहसील एवं झाल पुलिया निर्माण सहित कई मांगो के लिए संघर्ष जारी*

 

*संघर्ष के लिए कृत संकल्पित है युवा समाजसेवी कृष्णा चतुर्वेदी*

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया जिले के अंतर्गत इंदवार तहसील बनाने को लेकर युवा मोर्चा मण्डल अमरपुर /इंदवार के मण्डल अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी कृष्णा चतुर्वेदी ने कलेक्टर जिला उमरिया को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि इंदवार क्षेत्र को विकास को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न मांगो को पूलोगो का आवागमन रा किया इसी क्रम मे कृष्णा चतुर्वेदी ने मांग रखा कि इंदवार को तहसील बनाया जाये क्योकि इंदवार सबसे बड़ा एवं पुराना सर्किल है साथ ही इंदवार मे सोसायटी बैंक सोसायटी खाद गोदाम है जहाँ लगभग 50 से अधिक ग्रामो के लोगो का आवागमन बना रहता है साथ ही इंदवार मे क्षेत्र का एकमात्र बैंक सेंट्रल बैंक भी जहाँ पर लेनदेन के लिए क्षेत्रीय लोग आते है इसके साथ ही इंदवार हाट बाजार भी है, इंदवार कटनी सिंगरौली सडक मार्ग का प्रमुख गांव है जहाँ सोन नदी मे पुल निर्माण जारी पुल के पूरा होते ही यह मुख्य मार्ग से जुड़ जायेगा साथ क्षेत्रीय जनों का आवागमन बना रहता है

दूसरी प्रमुख मांग यह है कि झाल झाली के बीच मे पुल का निर्माण कराया जाये यह मांग लगातार उठती रही है पूर्व मे युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी द्वारा एवं झाल के सरपंच श्री देवेंद्रनाथ द्विवेदी द्वारा शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह जी के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आवेदन दिया गया था एवं मौका निरीक्षण करवाया गया था उसी मांग को लेकर पुनः कृष्णा चतुर्वेदी द्वारा कलेक्टर जिला उमरिया को पत्र लिखकर झाल पुलिया निर्माण की मांग की गई जिसमे सर्वे कार्य पूरा करवाये जाने के बाद निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलेगी ग्राम एवं क्षेत्र के लोग इस मांग से बेहद खुश है साथ ही लोगो के द्वारा कहा जा रहा है की पुलिया निर्माण से आवागमन की सुविधा हो जाएगी.

कृष्णा चतुर्वेदी द्वारा झाल डोंगरी टोला से लेकर चितराव मुख्य मार्ग तक सडक निर्माण करवाया जाये जो कि झाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से चितराव मार्ग मे जोड़ा जाये

इंदवार मे अस्पताल का उन्नयन कर 25 बिस्तरो का अस्पताल बनवाया जाये ताकि लोगो को स्वास्थ्य लाभ मिल सके.

- Advertisement -
Ad imageAd image

ग्राम दमोय से चिंसुरा या झलवार हरदी के बीच विद्युत आपूर्ती के लिए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करवाया जाये ताकि बिजली आपूर्ती की जा सके एवं किसानों को कोई परेशानी ना हो.

ग्राम चितराव मे गौशाला निर्माण, खेल मैदान निर्माण, सोसायटी बिल्डिंग निर्माण करवाया जाये साथ ही चितराव मे खाली पड़ी शासकीय भूमि का निर्धारित कर उसकी सीमा तय की जाये ताकि बिल्डिंग निर्माण के समय उसी जगह पर करवाया जाये साथ ही वन क्षेत्र से लगे ग्रामो मे सोलर बाउंड्री का निर्माण करवाया जाये ताकि जंगली जानवर ग्रामो मे प्रवेश न हो न ही कोई जन की हानि कर पाए

 

*नेता नहीं ये बेटा है, क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित है कृष्णा चतुर्वेदी*

इन उक्त मांगो को लेकर युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एवं समाजसेवी कृष्णा चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि मै कोई नेता नहीं हु इस क्षेत्र का बेटा हु जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए जान की बाजी लगा दूंगा साथ ही जब तक मेरी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा आगामी समय मे क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम से लोगो के साथ मिलकर एक संयोजन समिति बनाऊंगा साथ ही हम लोग बड़े स्तर पर अपनी मांग रखेंगे चाहे इसके लिए क्रमिक हड़ताल करना पड़ेगा तो करेंगे

Share This Article
Leave a Comment