ग्राम अमगवा में एक्सपोजर विजिट आयोजित
पत्रकार अनुरुद्ध सोनी जिला कटनी

कटनी – मुख्यमंत्री समुदाय नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड बहोरीबंद के छात्र-छात्राओं का ग्राम अमगवा में एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने संजय लोधी की नर्सरी का अवलोकन किया।
विजिट के दौरान संजय लोधी द्वारा तैयार किए गए आम एवं नींबू के बगीचे का निरीक्षण कराया गया तथा प्रतिभागियों को ग्राफ्टिंग तकनीक, ड्रिप सिंचाई पद्धति, मछली पालन, हाइब्रिड सब्जियों की नर्सरी तैयार करने तथा फूलों की खेती के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रों ने कृषि एवं उद्यानिकी के उन्नत तरीकों को नजदीक से समझा और उनसे जुड़े अनुभव प्राप्त किए।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्री अरविंद शाह, मेंटर अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, आशीष कुमार तिवारी, विनोद सिंह, उमा अवस्थी, नवांकुर संस्था प्रभारी मनोज कुमार रैदास, संजय लोधी (प्रस्फुटन समिति अमगवा), इंद्रजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंदु यादव, शिल्पा राय सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


