ग्राम पंचायत ढोलकू के बच्चों को बलबहरा के स्कूल जाने के लिए कीचड़ बनी बाधा।
शहडोल 02 सितंबर 2026 यस न्यूज प्रयिनिधि चेतराम शर्मा

शहडोल जिले के ग्राम पंचायत ढोलकू जनपद पंचायत बुढार में ढोलकू से बलबहरा लगभग डेढ़ किलो मीटर सड़क कीचड़ से सना हुआ है, बच्चों को ग्राम ढोलकू से ग्राम बलबहरा के हायर सेकंडरी स्कूल तक जाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी रास्ते से आम जन
का भी आना जाना होता है वो भी कीचड़ से सामना करते हुए आते जाते हैं। ग्राम पंचायत ढोलकू के सरपंच कतउहुरा बैगा ग्रामवासी और स्कूल जाने वाले बच्चों ने इस रोड में भयानक कीचड़ होने से परेशानियों को बताया। उपस्थित सभी लोगों ने शासन से इस रास्ते को जल्द से जल्द बनाये जाने लिए प्रेस के माध्यम से मांग की गई।
मौके पर- सरपंच ग्राम पंचायत ढोलकू के कतउहुरा बैगा, बद्री प्रसाद प्रजापति, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र प्रजापति, राजेश प्रजापति, मनमोहन प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, समय लाल बैगा, धीरन प्रजापति, अच्छे लाल प्रजापति, समय लाल कुशवाहा, बच्चे आदि लोगों की उपस्थिति रही है।




