मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नरसिंहपुर जिले के एनटीपीसी गाडरवारा में 5 या 6 जून 2026 को कार्यक्रम प्रस्तावित है।
प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का सुचारू रूप से तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हेलीपैड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था, परिवहन, पार्किंग, विद्युत, चिकित्सा व्यवस्था, फायर बिग्रेड, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं की जा रही हैं।





