*मानपुर थाने में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक*
*चैत्र नवरात्रि एवं ईद के उपलक्ष्य पर लिए गए अहम निर्णय*
उमरिया।
जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आहूत की गई उक्त अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरनीत कौर, तहसीलदार पंकज नयन तिवारी एवं नगरपरिषद के सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा के साथ थाना प्रभारी मुकेश कुमार मशकोले मौजूद थे उक्त प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों प्रमुख त्योहारों की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विस्तृत चर्चा की गई वहीं लोगों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कहते हुए ठोस शब्दों में कहा गया कि क्षेत्र में अफवाह फैलाने वालों को बक्सा नहीं जाएगा सोशल मीडिया में प्रशासन नजर बनाया हुआ है किसी भी प्रकार की हरकत को देखते हुए कानूनी शिकंजा कसा जाएगा इसी दौरान नगर में साफ सफाई की चाक चौबंद व्यवस्था कायम रखने की बात करते हुए मढिया व ज्वालामुखी मंदिर आदि देवालयों में भंडारा आदि निर्माण के दौरान सावधानी बरतने की बात कही गई बैठक में पहुंचे मस्जिद के सदर ने बताया कि 21 तारीख को ईद गाह में नमाज अता करने के पश्चात ईद पर्व मनाया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से एमपीईबी से संदीप सोनी,शारदा प्रसाद गौतम,हरीश विश्वकर्मा,ओपी द्विवेदी,नौशाद खान,असगर हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में हिन्दू मुस्लिम का समूह एकत्रित होकर नगर व क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की बातों को सुनते हुए वा समझते हुए थाना परिसर में आयोजित शांति समिति के बैठक को सफल बनाया


