Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

संसारपुर बंगला से 31 भैंसों से भरा वाहन पकड़ा गया, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रेलवे फाटक के पास रोकी गाड़ी

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

संसारपुर बंगला से 31 भैंसों से भरा वाहन पकड़ा गया, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रेलवे फाटक के पास रोकी गाड़ी

 

मंडी ले जाए जा रहे थे मवेशी, मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज

अनिरुद्ध सोनी | स्लीमनाबाद

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत संसारपुर बंगला से बड़ी संख्या में भैंसों को वाहन में भरकर ले जाए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार लगभग 31 नग भैंसों को एक वाहन में भूसे की तरह ठूंस-ठूंसकर भरकर जबलपुर मंडी ले जाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और संसारपुर रेलवे फाटक के पास वाहन को रोक लिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में जानवरों को बेहद संकुचित स्थिति में भरकर ले जाया जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब वाहन चालक से पूछताछ की तो चालक ने अपनी जानकारी देते हुए बताया कि वह जानवरों को मंडी में बेचने के लिए लेकर जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित दस्तावेजों की भी जानकारी मांगी।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की सप्लाई कौन कर रहा था और इसके पीछे किसका नेटवर्क सक्रिय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी मात्रा में जानवरों का परिवहन हो रहा था तो इसकी जानकारी संबंधित विभागों और प्रशासन को पहले से क्यों नहीं थी।

 

सूत्रों के मुताबिक वाहन जबलपुर की मंडी की ओर जा रहा था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मवेशियों को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, लेकिन मामले को लेकर विभिन्न तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक चर्चाओं का माहौल बना रहा। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि मामले में क्या जांच होती है और इस पूरे नेटवर्क के पीछे किन लोगों की भूमिका सामने आती है।

Share This Article
Leave a Comment