Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फरीदकोट: अमित शर्मा की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार चुने गए ‘डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब’ के अध्यक्ष,

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फरीदकोट: अमित शर्मा की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार चुने गए ‘डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब’ के अध्यक्ष,


-लोकतांत्रिक चुनाव में मिला भारी बहुमत;
-पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प—-
फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब (प्रिंट मीडिया) फरीदकोट की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक मंगलवार को गिल स्वीट हाउस के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। क्लब के चेयरमैन जसवंत सिंह पुरबा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया गया। इसमें अमित शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले भारी बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की। अमित शर्मा को आगामी दो वर्षों के लिए पुन: डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चुना गया है।
वोटिंग के जरिए हुआ फैसला:
अध्यक्ष पद के लिए क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में बाकायदा वोटिंग कराई गई। चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए चेयरमैन जसवंत सिंह पुरबा ने बताया कि अमित शर्मा को पत्रकार समुदाय का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों के लिए समर्पित भाव से काम करते रहेंगे।
यह पत्रकार एकता की जीत: अमित शर्मा
अपनी जीत के बाद उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए अमित शर्मा ने कहा कि मुझ पर दोबारा भरोसा जताने के लिए मैं सभी साथियों का आभारी हूं। यह मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय की एकता की जीत है। क्लब की मजबूती और बेहतरी के लिए मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।
अमित शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि जल्द ही क्लब की नई कार्यकारिणी (कमेटी) का विस्तार किया जाएगा, ताकि पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का मिलकर सामना किया जा सके और संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जा सके।
बैठक में उपस्थित गणमान्य पत्रकार:
इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिले के वरिष्ठ और गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: हरप्रीत चाना, परविंदर अरोड़ा, हरमिंदर मिंधा, प्रदीप चावला, जगदीश सहगल, नरिंदर बैहड, भोला शर्मा, तरसेम चानना, सतीश बागी, मनप्रीत सिंह, अलेक्जेंडर डिसूजा, जतिंदर कुमार, प्रदीप गर्ग, बरजिंदर बराड़, विकास गर्ग, डॉ. रणजीत सिंह और गुरप्रीत पक्का सहित ज़िले के प्रमुख पत्रकार हाजिर थे।
न्यूज़: 24-4,
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment