Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यौहारी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी “पिंटू” के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेहरू जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्वलित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, शिक्षा, विज्ञान एवं आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत को मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया तथा बड़े बांधों, उद्योगों, वैज्ञानिक संस्थानों और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्य वक्ता संतोष कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन में बताया कि नेहरू जी बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे, इसी कारण उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी की विचारधारा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और संविधान की रक्षा के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में पूर्व जिला संगठन मंत्री संतोष कुमार शुक्ला, पूर्व जनपद अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लालबहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल, पूर्व मंडलम अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी, वरिष्ठ नेता हरिशंकर कोरी, नगर अध्यक्ष हरि सिंह, ब्यौहारी मंडलम अध्यक्ष विनय द्विवेदी, ओमप्रकाश गुप्ता, पप्पू साकेत, पपरेडी मंडलम अध्यक्ष आदित्य सिंह, पार्षद श्रीमती गीता कोल, लैला खान, संजय पटेल, छत्रपाल वर्मा, योगेश शर्मा, चंद्रप्रभाकर त्रिपाठी, विशाल चतुर्वेदी, विक्रम कोल, आयुष्मान ताम्रकार, अनिल नामदेव, कुलदीप सिंह गोंड, राजेश चौधरी, कमला कोरी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment