Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अनूपपुर किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

 

अनूपपुर किशोर न्याय बोर्ड में सदस्य पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की विज्ञप्ति, योग्य अशासकीय व्यक्ति 3 जून तक कर सकते हैं आवेदन

यश न्यूज (जिला ब्यूरो), अनूपपुर।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

मध्य प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालनालय द्वारा अनूपपुर जिले में किशोर न्याय बोर्ड के रिक्त पद की पूर्ति के लिए योग्य अशासकीय व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के तहत की जा रही है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अनूपपुर जिले के लिए किशोर न्याय बोर्ड में 1 सदस्य पद पर नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 जून 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस पद पर आवेदन करने के लिए विभाग ने अनिवार्य पात्रता नियम और शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की हैं। आवेदन करने वाले अशासकीय व्यक्ति की आयु विज्ञप्ति प्रकाशन की दिनांक को न्यूनतम पैंतीस वर्ष और अधिकतम पैंसठ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास शिक्षा, स्वास्थ्य या कल्याण कार्यकलापों में बालकों के साथ कार्य करने का कम से कम सात वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त बाल मनोविज्ञान, बाल चिकित्सा, समाज विज्ञान, समाजशास्त्र, कानून या विधि क्षेत्र में डिग्री प्राप्त कार्यरत पेशेवर व्यक्ति ही इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे।

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र आयुक्त महिला एवं बाल विकास कार्यालय, विजयाराजे वात्सल्य भवन, 28 ए, अरेरा हिल्स, भोपाल में दिनांक 3 जून 2026 तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी अपना आवेदन भेज सकते हैं। अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी माध्यम से प्राप्त आवेदनों को मान्य नहीं किया जाएगा। आवेदन प्रारूप, पात्रता और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती

- Advertisement -
Ad imageAd image

है।

Share This Article
Leave a Comment