निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

ब्यौहारी। आज दिनांक 24 मई 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के आवाहन पर विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी के प्रभारी त्रिभुवन प्रताप सिंह की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी पिंटू की अध्यक्षता में निकाय चुनाव के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वक्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज करने एवं संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री विनोद ताम्रकार, मंडलम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय द्विवेदी, जनपद सदस्य हरेंद्र सिंह, पार्षद संजय शुक्ला, पार्षद श्रीमती गीता कोल, पूर्व पार्षद चिरंजीलाल चंचलानी, पूर्व पार्षद पप्पू साकेत, लक्ष्मीकांत तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुंदरलाल गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेंद्र पांडे ‘लल्लू’, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकी के अध्यक्ष रामलखन सिंह, रामगोपाल गुप्ता, प्रियदर्शी तिवारी, अंकित गुप्ता, बल्ली प्रकाश ताम्रकार, विनोद पटेल, आयुष्मान ताम्रकार, लैला ख़ान, पंकज चतुर्वेदी, अनिल नामदेव, रिंकू गुप्ता, कमला कोरी, विक्रम कोल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




