Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

मप्र में खरीफ सीजन के लिए एनपीके खाद की नई दरें तय, 1990 रुपये में मिलेगा 50 किलो का बोरा

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मप्र में खरीफ सीजन के लिए एनपीके खाद की नई दरें तय, 1990 रुपये में मिलेगा 50 किलो का बोरा

 

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) ने खरीफ सीजन 2026 के लिए रासायनिक उर्वरक एनपीके 10:26:26 की नई विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं। उर्वरक समन्वय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद मुख्यालय जहांगीराबाद, भोपाल से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। नई दरें तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू हो गई हैं।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

आदेश के अनुसार, किसानों को अब एनपीके 10:26:26 उर्वरक की 50 किलोग्राम की एक बोरी के लिए 1990 रुपये चुकाने होंगे। वहीं प्रति टन की दर 39,800 रुपये तय की गई है, जिसमें सभी प्रकार के कर शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नकद भुगतान करने वाले किसानों को भी खाद इसी निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

सहकारी समितियों और संस्थाओं के लिए प्रति टन प्रदाय दर 37,404.76 रुपये तथा शुद्ध प्रदाय दर 37,483.76 रुपये तय की गई है। इस पर 2.5 प्रतिशत सीजीएसटी और 2.5 प्रतिशत एसजीएसटी के रूप में क्रमशः 937.09 रुपये देय होंगे। समितियों के लिए वितरण मार्जिन 421 रुपये निर्धारित किया गया है।

 

मार्कफेड ने आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन समितियों के पास पुराने कम दर वाले स्टॉक उपलब्ध हैं, उन्हें पुरानी दरों पर ही बेचा जाए। नई दरें केवल नए स्टॉक पर लागू होंगी। यदि पुराना स्टॉक नई और अधिक दरों पर बेचा जाता है, तो संबंधित संस्था को मुख्यालय में भावांतर प्रस्ताव भेजना होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

यह आदेश प्रदेश के सभी जिला विपणन अधिकारियों और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के प्रबंध संचालकों को अनिवार्य पालन हेतु भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment