Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

जरही में माँ महामाया का भव्य जवारा विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह का संगम

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

जरही में माँ महामाया का भव्य जवारा विसर्जन, श्रद्धा और उत्साह का संगम

राजेन्द्रग्राम।

नवरात्रि पर्व के समापन पर जरही गांव में माँ महामाया के जवारा विसर्जन का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रामदयाल महरा के निवास से प्रारंभ हुआ, जहां विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद कलश एवं जवारा का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा देवी जस गीत गाते हुए एक विशाल और आकर्षक जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ माता रानी का अगुवान किया। फुलवार से प्रारंभ होकर यह जुलूस शंकर मंदिर के समीप स्थित तालाब तक पहुंचा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

तालाब किनारे विधिवत पूजा के पश्चात माता रानी की ज्योति को शांत किया गया तथा जवारा का विसर्जन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में अपार आस्था देखने को मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के अनेक लोग शामिल होकर माँ महामाया का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment