Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

प्रेम, जलन और मौत: दोहरे हत्याकांड की ऐसी साजिश जिसे जानकर कांप उठे गांव

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अंधे दोहरे हत्याकांड का 6 घंटे में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग बना खौफनाक कत्ल की वजह, कुल्हाड़ी से की गई थी निर्मम हत्या

 

बिजुरी/अनूपपुर

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र में हुए दिल दहला देने वाले अंधे दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैला दी है।

 

जानकारी के अनुसार, 15 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि भालुगुडार क्षेत्र में दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को सुरेन्द्र सोनी (35) और लल्ली बाई गोंड (48) के खून से सने शव मिले। दोनों के शरीर पर कुल्हाड़ी से किए गए ताबड़तोड़ वार के गंभीर निशान पाए गए, जिससे घटनास्थल खौफनाक मंजर में तब्दील हो गया।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई। मौके पर एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। वैज्ञानिक साक्ष्यों और तेज जांच के आधार पर पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी को दबोच लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील सिंह मार्को उर्फ नानकुनू, निवासी अमनचौक भालूमाड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि पूरा हत्याकांड प्रेम प्रसंग से उपजे गहरे विवाद और रंजिश का परिणाम था।

 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका लल्ली बाई गोंड का पड़ोसी सुरेन्द्र सोनी से संबंध था, जिसे वह स्वीकार नहीं कर सका। इसी रंजिश में उसने खौफनाक साजिश रच डाली। 14 मई की रात जब सुरेन्द्र सोनी, लल्ली बाई से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी आरोपी ने दोनों को घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया।

 

बताया गया कि आरोपी ने पहले सुरेन्द्र सोनी पर कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से और धारदार वार से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वारदात का गवाह बनी लल्ली बाई गोंड को भी नहीं छोड़ा और उसे भी मौत के घाट उतार दिया।

 

हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की। उसने महिला के शव को कमरे के अंदर रखा और खून के निशानों को गोबर से लीपकर घटना को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तेज जांच के आगे उसकी हर चाल नाकाम रही।

 

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से ही संदिग्ध रहा है। पूर्व में पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना के मामले में उसकी पत्नी की मौत के बाद उसके खिलाफ दहेज मृत्यु का प्रकरण दर्ज हो चुका है और वह जेल भी जा चुका है।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

 

इस पूरे ऑपरेशन में निरीक्षक विकास सिंह, एसआई कमलेश तिवारी, उदय प्रजापति, प्रदीप अग्निहोत्री, प्रभाकर पटेल, विपिन बिहारी राय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

 

यह सनसनीखेज वारदात पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment