Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित: संगठन को मजबूती देने का संकल्प, अनुभवी चेहरों को मिली जिम्मेदारी

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जारी की जिला कार्यकारिणी, संगठन को मजबूती देने का संकल्प*

 

शहडोल

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुमति के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी द्वारा नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस कार्यकारिणी में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।*

 

*घोषित कार्यकारिणी में 1 कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 15 महामंत्री, 20 सचिव, 2 प्रवक्ता एवं 2 सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह टीम जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।*

 

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

*जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता, किसानों, युवाओं एवं गरीब वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करती आई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।*

*उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में जिले में विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सक्रिय भूमिका निभाएगी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज किया जाएगा।*

 

*कार्यकारिणी इस प्रकार है—*

 

*कोषाध्यक्ष: हनुमान खण्डेलवाल*

*उपाध्यक्ष: कुलदीप निगम, महमूद अहमद, श्रीनिवास शर्मा, सुनील खरे (गुड्डू), मुबारक मास्टर, सुजीत सिंह चंदेल, अनुज मिश्रा, राजीव शर्मा, सुश्री उमा धुर्वे, श्रीमती गीता कोल*

 

*महामंत्री: सुन्दरलाल गुप्ता, शोभाराम पटेल, शेखर चौधरी, हनुमान मिश्रा, राजेश चमड़िया, हीरामणि पटेल, शिवशंकर शुक्ला, संजय शुक्ला, जितेन्द्र सिंह ‘जित्तू’, कौशलमणी सोनी, सुफियान खान, दलप्रताप सिंह, ओ.पी. शुक्ला, चंद्रमा तिवारी, सत्यनारायण साहू*

 

*सचिव: राजकुमार कोल, पुष्पेन्द्र पटेल, ओमप्रकाश मिश्रा, रेखा अयोध्या राव, रज्जन खान, रमेश जायसवाल, अवधनरेश चतुर्वेदी, इन्द्रकुमार मिश्रा, मो. रज्जाक, श्रीराम मिश्रा, महेन्द्र सिंह बघेल (अमित), विष्णु गौतम, श्रीमती शैलजा सिंह, विवेक तिवारी (बिक्कू), नंदकुमार पाण्डेय, प्रकाश सोनी, राजेश बैगा, सौरभ जैन, पुष्पेन्द्र परौहा, चन्द्रभूषण मिश्रा*

 

*प्रवक्ता: पीयूष शुक्ला, भानू दीक्षित*

 

*सोशल मीडिया प्रभारी: हुसैन अली, गंगाधर चौधरी*

 

अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment