सिवनी में अनिल राठौर ने संभाली प्रभारी कलेक्टर की जिम्मेदारी
आईएएस अधिकारी अनिल कुमार राठौर ने ग्रहण किया पदभार
सिवनी
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2020 बैच के अधिकारी एवं कार्यकारी संचालक, मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर अनिल कुमार राठौर ने मंगलवार को प्रभारी कलेक्टर सिवनी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, डिप्टी कलेक्टर रेखा देशमुख सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कानून व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों की ली जानकारी
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था, समर्थन मूल्य उपार्जन, जनगणना कार्य सहित विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
नेहा मीना के प्रशिक्षण अवधि तक संभालेंगे अतिरिक्त प्रभार
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर नेहा मीना 11 मई से 05 जून तक मिड करियर ट्रेनिंग में शामिल होंगी। इसी अवधि के लिए शासन द्वारा अनिल कुमार राठौर को कलेक्टर सिवनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।





