Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

नागाजी की तपोभूमि पोरसा में हरियाली मिशन की अनोखी पहल

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

नागाजी की तपोभूमि पोरसा में हरियाली मिशन की अनोखी पहल

महाकाल मुक्तिधाम टीम ने नगर को बनाया “ग्रीन और क्लीन” बनाने का संकल्प

पोरसा।

पोरसा की पावन नागाजी तपोभूमि पर आज पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणादायी अभियान चलाया गया। विश्व विख्यात मुक्तिधाम के रचनाकार डॉ. अनिल गुप्ता, संजय अग्रवाल, महेश पेगोरिया एवं नरेन्द्र राठौर के नेतृत्व में “हरियाली युक्त नागाजी धाम” मिशन की शुरुआत की गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

इस अभियान में आदरणीय बीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह तोमर, नगर पालिका सीएमओ अवधेश सिंह सेंगर सहित जसराम गुप्ता, रामधुन बघेल, मनोज नामदेव, सुरेंद्र जाटव, दोजी राम, माइकल राठौर, अमन सिंह तोमर और जितेंद्र जैन की विशेष सहभागिता रही।

 

अभियान के तहत शहर के प्रमुख डिवाइडरों पर आकर्षक स्नेक प्लांट लगाए गए। ये पौधे स्नेक प्लांट वायु को शुद्ध करने के साथ वातावरण को सुंदर और मनमोहक बनाते हैं। विशेष रूप से थाना परिसर के सामने, शासकीय अस्पताल के सामने एवं अटेर रोड पर इन पौधों का रोपण किया गया।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

विशेषज्ञों के अनुसार स्नेक प्लांट एक ऐसा शो-पीस पौधा है जिसे बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है और यह वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

महाकाल मुक्तिधाम टीम ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि “ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं, पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हराभरा भविष्य दें।” 🌴🌿

Share This Article
Leave a Comment