अनूपपुर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: पटवारी की मुहर के बाद 51 सदस्यीय टीम तैयार
अनूपपुर।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति के बाद अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों को देखते हुए अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
ये रही सम्पूर्ण लिस्ट:

संगठन की मजबूती पर जोर:
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी सक्रियता बढ़ाएं और आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करें। जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने कहा कि यह टीम जिले में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है और सोशल मीडिया पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का तांता लगा हुआ है।


