Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

“दम, दांव और दंगल: अंबाह में 3 अप्रैल को होगा बड़ा कुश्ती मुकाबला”

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अंबाह में 3 अप्रैल को होगा “मुरैना जिला केसरी दंगल”, तैयारियां पूरी

 

अंबाह।

नगर पालिका परिषद, अंबाह द्वारा 3 अप्रैल 2026 को पटासा ग्राउंड में “मुरैना जिला केसरी दंगल” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा, जिसमें जिले भर के पहलवान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आयोजन को लेकर नगर पालिका द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 एवं 2 अप्रैल को नगर पालिका परिषद कार्यालय में किया जाएगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दंगल में पहलवानों के लिए पांच अलग-अलग वजन वर्ग निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 45 से 55 किलो, 56 से 65 किलो, 66 से 75 किलो, 76 से 85 किलो तथा 86 किलो से ऊपर ओपन केसरी वर्ग शामिल हैं। वहीं महिलाओं के लिए भी 35 से 45 किलो वजन वर्ग में विशेष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता के विजेता को “केसरी” की उपाधि के साथ 21 हजार रुपये नगद एवं गदा प्रदान की जाएगी। आयोजन में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

नगर पालिका परिषद ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment