Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

जनगणनाकर्मी घर आकर क्या सवाल पूछेंगे?

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

 

 

सवाल- जनगणनाकर्मी घर आकर क्या सवाल पूछेंगे?

जवाब- गृह मंत्रालय ने जनगणना में पूछे जाने वाले सभी सवालों की लिस्ट जारी की है। इसे नीचे देखिए-

- Advertisement -
Ad imageAd image

मकान से जुड़े सवाल

  • मकान/भवन नंबर क्या है?
  • जनगणना मकान नंबर क्या है?
  • मकान का फर्श किस मटीरियल का है?
  • दीवार किस मटीरियल की है?
  • छत किस मटीरियल से बनी है?
  • मकान का उपयोग (रहने/दुकान आदि) किसलिए किया जाता है?
  • मकान की स्थिति कैसी है?

परिवार से जुड़े सवाल

  • फैमिली नंबर (परिवार क्रमांक) क्या है?
  • परिवार में कुल कितने सदस्य हैं?
  • परिवार के मुखिया का नाम क्या है?
  • परिवार के मुखिया का जेंडर क्या है?
  • परिवार किस वर्ग में आता है (SC/ST/अन्य)?
  • मकान किराए का है या खुद का है?
  • घर में कुल कितने कमरे हैं?
  • परिवार में शादीशुदा जोड़ों की संख्या कितनी है?

सुविधाओं से जुड़े सवाल

  • पीने के पानी का मुख्य सोर्स क्या है?
  • क्या पीने का पानी घर में उपलब्ध है?
  • बिजली का मुख्य सोर्स क्या है?
  • क्या घर में शौचालय है?
  • शौचालय का टाइप क्या है?
  • गंदे पानी की निकासी कैसे होती है?
  • क्या घर में बाथरूम है?
  • क्या घर में रसोई और LPG/PNG कनेक्शन है?
  • खाना पकाने के लिए किस ईंधन का इस्तेमाल करते हैं?

डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल

  • क्या घर में रेडियो/ट्रांजिस्टर है?
  • क्या घर में टेलीविजन है?
  • क्या घर में इंटरनेट सुविधा है?
  • क्या घर में लैपटॉप/कंप्यूटर है?
  • क्या घर में मोबाइल/स्मार्टफोन है?

वाहन और अन्य जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
  • क्या घर में साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड है?
  • क्या घर में कार/जीप/वैन है?
  • घर में मुख्य रूप से कौन सा अनाज इस्तेमाल होता है?
  • आपका मोबाइल नंबर क्या है?

 

Share This Article
Leave a Comment