Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी कॉलेज की बदहाली पर NSUI का हल्लाबोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

NEWS DESK
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी कॉलेज की बदहाली पर NSUI का हल्लाबोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विनय द्विवेदी ब्यौहारी । पं. रामकिशोर शुक्ल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ब्यौहारी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और छात्रहित की अनदेखी के आरोपों को लेकर NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश छात्र संगठन के अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय अवस्थी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’ के मार्गदर्शन में NSUI जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी की अध्यक्षता तथा NSUI विधानसभा ब्यौहारी अध्यक्ष अनुराज तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने धरना-प्रदर्शन कर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं, साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और पार्किंग की उचित सुविधा भी नहीं है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना आई-कार्ड के बाहरी लोगों का महाविद्यालय परिसर में प्रवेश हो रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। प्रदर्शन के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील सिंह को हटाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बाद NSUI पदाधिकारियों एवं छात्रों ने तहसीलदार ब्यौहारी गैलेक्सी नागपुरे को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की। NSUI जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने चेतावनी दी कि छात्रों की समस्याओं को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सात दिवस के भीतर यदि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो NSUI सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

छात्रों का सवाल—फीस पूरी तो सुविधाएं अधूरी क्यों?

NSUI ने सवाल उठाया कि जब विद्यार्थियों से शिक्षा के नाम पर शुल्क लिया जाता है तो उन्हें आवश्यक शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकों का अभाव, स्वच्छता की बदहाल स्थिति और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी सीधे विद्यार्थियों की पढ़ाई और भविष्य को प्रभावित करती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय किसी व्यक्ति की निजी जागीर नहीं, बल्कि क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा संस्थान है। यहां लापरवाही और मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद

 

धरना-प्रदर्शन में NSUI विधानसभा ब्यौहारी के अभिषेक सिंह, अंबुज पाठक, अतुल पाठक, ऋषि शुक्ला, रिया मिश्रा, तेजप्रताप सिंह, कौशलेश त्रिवेदी, हरिओम द्विवेदी, विवेक यादव, सचिन चतुर्वेदी, रावेंद्र यादव, आकाश पटेल, शिवांश चतुर्वेदी, हिमांशु पटेल, विशाल चतुर्वेदी, शिवानी चतुर्वेदी, देवांश राठौर एवं अमरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

छात्रों के समर्थन में युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी अध्यक्ष सतेंद्र त्रिपाठी ‘पिंटू’, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामलखन सिंह, नगर अध्यक्ष हरि सिंह, आदित्य देव सिंह, श्रीकांत पांडे, सुंदरलाल गुप्ता, हरिशंकर कोरी, प्रियदर्शी तिवारी, विक्रम सिंह, आयुष ताम्रकार, पवन बंसल एवं अंकित गुप्ता ‘बल्ली’ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

NSUI ने स्पष्ट कर दिया है कि सात दिन की समय-सीमा के बाद आंदोलन केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा। यदि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment