केदारनाथ यात्रा 2026: सुगम और सुरक्षित सफर के लिए एसपी रुद्रप्रयाग की बड़ी पहल

आज पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर की अध्यक्षता में गुप्तकाशी में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न हुई। आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठनों के साथ मिलकर सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजामों पर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य बिंदु: 👇
✅ विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र होगा ‘One-Way’: जाम से मुक्ति दिलाने के लिए मंदिर क्षेत्र को वन-वे करने पर सहमति बनी है।
✅ व्यवस्थित टैक्सी संचालन: अब बाजार में टैक्सियों का जमावड़ा नहीं लगेगा। टैक्सी स्टैंड शहर से बाहर होगा और गाड़ियाँ रोटेशन के आधार पर ही पॉइंट पर आएंगी।
✅ नशे और अवैध परिवहन पर सख्ती: क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखने के लिए शराब व मीट के अवैध परिवहन की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

✅ यातायात डायवर्जन: स्थानीय लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सामान्यतः रूट डायवर्ट नहीं होगा, लेकिन अत्यधिक भीड़ की स्थिति में सुरक्षा हेतु निर्णय लिया जा सकता है।
⚠️ सावधान! हेली टिकट ठगी से बचें:
एसपी रुद्रप्रयाग ने साइबर ठगी और फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट वेबसाइटों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही प्रयोग करें।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुंडीर, एसएचओ राकेश कुमार, यातायात निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा सहित स्थानीय व्यापार मंडल और मंदिर समिति के सदस्य मौजूद रहे।
#KedarnathYatra2026 #RudraprayagPolice


