Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फरीदकोट: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए वरदान बना फ्री HLA टेस्ट कैंप,

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फरीदकोट: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए वरदान बना फ्री HLA टेस्ट कैंप,

-50 से अधिक बच्चों की हुई मुफ्त जांच,
-गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज की विशेष पहल—-
फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदकोट में वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद के कुशल नेतृत्व में एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया और अन्य रक्त संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की मदद करना था। कैंप के दौरान जरूरतमंद बच्चों के मुफ्त HLA (ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन) टेस्ट किए गए, जो आमतौर पर काफी महंगे होते हैं।
इन संस्थाओं के सहयोग से सफल हुआ आयोजन:
यह मानवतावादी प्रयास IMA पंजाब, थैलेसीमिया सोसाइटी फरीदकोट और DKMS के संयुक्त सहयोग से साकार हुआ। कॉलेज के थैलेसीमिया वार्ड में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कैंप में 50 से अधिक बच्चों ने पंजीकरण कराया। ये बच्चे थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और एप्लास्टिक एनीमिया जैसी दुर्लभ व गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।
विशेषज्ञों ने दी उपचार की राह:
शिविर में विशेष रूप से फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम से आए डॉ. पारितोष गर्ग और डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने बच्चों के टेस्ट किए। डॉक्टरों ने न केवल जांच की, बल्कि अभिभावकों के साथ विस्तार से बातचीत कर बीमारी के प्रबंधन और भविष्य में बरती जाने वाली सावधानियों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि समय पर सही जांच ही बेहतर इलाज की पहली सीढ़ी है।
प्रशासनिक टीम का रहा पूरा सहयोग:
इस नेक कार्य में अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नीतू, पीडियाट्रिशियन डॉ. वरुण, डॉ. सतप्रीत और थैलेसीमिया वार्ड की सिस्टर इंचार्ज ममता का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही स्टाफ सदस्य संदीप, गुरप्रीत और किरण ने अपनी सेवाएं दीं।
“ऐसे कैंप का मुख्य मकसद उन जरूरतमंद बच्चों को महंगे टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध करवाना है, जो आर्थिक तंगी के कारण जांच नहीं करा पाते। समय पर जांच होने से बच्चों का सही इलाज शुरू हो सकेगा”—-कैंप आयोजक
न्यूज़: 16-1,
फोटो कैप्शन: फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में बच्चों का HLA टेस्ट करते डॉक्टर और उपस्थित गणमान्य।

Share This Article
Leave a Comment