बाबा फरीद यूनिवर्सिटी: स्किल डेवलपमेंट स्कीम के तहत बांटे सर्टिफिकेट और किट,
-हेल्थ सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं,
-युवा बनें आत्मनिर्भर: डॉ. राजीव सूद

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): पंजाब के युवाओं को कुशल और स्वावलंबी बनाने की दिशा में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित ‘हेल्थ स्किल डेवलपमेंट सेंटर’ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में सफल छात्रों को प्रमाण पत्र और ट्रेनिंग किट भेंट किए गए।
प्रमुख योजनाओं के तहत मिली ट्रेनिंग:
समारोह के दौरान केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित योजनाओं-PM VIKAS और PMKVY 4.0 -के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वितरण का विवरण निम्नलिखित है:-
•ऑर्थोपेडिक टेक्नीक्स: 17 स्टूडेंट्स।
•जेरियाट्रिक केयर गिवर (बैच 1): 23 स्टूडेंट्स।
•जेरियाट्रिक केयर गिवर (बैच 2): 11 स्टूडेंट्स। इसके अलावा, PMKVY 4.0 स्कीम के तहत ‘पंचकर्मा असिस्टेंट’ और ‘इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन’ स्टूडेंट्स के दो बैच को उनकी पढ़ाई में मदद के लिए ट्रेनिंग किट भी दी गईं।
“हेल्थकेयर में भविष्य सुनहरा है” सर्टिफिकेट वितरित करते हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद ने कहा कि यूनिवर्सिटी पंजाब के युवाओं को इंडस्ट्रियल डिमांड के अनुसार हेल्थ सर्विसेज में एक्सपर्ट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन (PSDM) के सहयोग से ये सभी कोर्स पूर्णतः निःशुल्क करवाए जा रहे हैं। हेल्थकेयर क्षेत्र में आने वाला समय सुनहरा है और यह ट्रेनिंग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी निष्ठा के साथ मानवता की सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया।
गरुमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कई वरिष्ठ अधिकारी और फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
डॉ. रोहित चोपड़ा (एडिशनल रजिस्ट्रार), डॉ. जसबीर कौर (प्रिंसिपल, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज), डॉ. अर्चना शाही (नोडल ऑफिसर), समीर कांत आहूजा, डॉ. अनुभव, डॉ. सुमरीन भाटिया और स्किल ट्यूटर हरप्रीत कौर।
न्यूज़: 14-3,
फोटो:





