🚨जयसिंहनगर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा —

दिनांक 31.03.2026 को थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बतायें कहीं चली गई है। आस-पास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान जयसिंहनगरपुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 17.06.26 को ग्राम कनाड़ीकला, थाना जयसिंहनगरसे सकुशल व सुरक्षित दस्तयाब किया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय भूमिका :उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. अजय कुमार बैगा के निर्देशन में सउनि. प्रमोद कुमार, आर. उदयभान सिंह, आर. धीरसाह, म.आर. खुशबू लोधी की विशेष सराहनीय भूमिका रही।




