पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय फरीदकोट छावनी का शानदार रिज़ल्ट: आयशा ठाकुर ने 96% अंकों के साथ किया टॉप, बेटियों ने मारी बाजी…

फरीदकोट छावनी (अलेक्जेंडर डिसूजा): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए कुछ दिन बीत चुके हैं, लेकिन पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय फरीदकोट छावनी में सफलता का जश्न अभी भी थमा नहीं है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस शानदार परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की साफ झलक देखने को मिल रही है।इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में बेटियों का दबदबा रहा। विद्यालय की होनहार छात्राओं ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा कर स्कूल का नाम रोशन किया है:-
विद्यालय के गौरव: टॉपर्स की सूची स्थान छात्र/ छात्रा का नाम संकाय (Stream) प्राप्त प्रतिशत (%) प्रथम (1st) आयशा ठाकुर ह्यूमैनिटीज़ (Humanities) 96% , द्वितीय (2nd) गोमा वाणिज्य (Commerce) 95.4% , तृतीय (3rd) अर्शदीप कौर-94.8% इसके साथ ही, मानविकी संकाय की एकमदीप कौर ने 91.8 प्रतिशत और वाणिज्य संकाय की जानवी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों की इस बेहतरीन उपलब्धि से विद्यालय परिसर और अभिभावकों में भारी हर्ष और गर्व का माहौल है। प्राचार्य और प्रबंधन ने दी बधाई।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार तथा उप-प्राचार्य श्री सुरिन्दर कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।”विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत, माता-पिता के अटूट सहयोग और हमारे शिक्षकों के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय और देश का नाम रोशन करते रहेंगे”: डॉ. सुनील कुमार, प्राचार्य ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन और स्टाफ ने सभी सफल छात्र-छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है और भविष्य में भी शिक्षा के इस उच्च स्तर और उत्कृष्ट परिणामों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया है।
न्यूज़: 17-3,
फोटो:




