फरीदकोट: गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच की स्थिति; जानें आपकी एजेंसी में कब तक आएगा नंबर…

फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): जिले में रसोई गैस की सप्लाई को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (DFSO) ने ताजा स्थिति स्पष्ट की है। फरीदकोट में इस समय कुल 10,361 बुकिंग पेंडिंग चल रही हैं, जिन्हें निपटाने के लिए विभाग और गैस एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।
एजेंसी वार सप्लाई की ताजा स्थिति (सोमवार, 20 अप्रैल) DFSO दफ्तर के इंस्पेक्टर प्रवेश रिहान ने सोमवार को जिले की मुख्य गैस एजेंसियों में रिफिल सिलेंडर भेजने की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल निम्नलिखित तारीखों तक की बुकिंग क्लियर की जा रही है:-
जैन गैस एजेंसी: यहाँ 9 अप्रैल तक की गई बुकिंग के सिलेंडर भेजे जा रहे हैं।
गुरिंद्रा गैस एजेंसी: यहाँ 8 अप्रैल तक की बुकिंग वालों को सप्लाई दी जा रही है।
आनंद गैस एजेंसी: यहाँ भी 8 अप्रैल तक की बुकिंग क्लियर की जा रही है।
शेख फरीद गैस एजेंसी: यहाँ स्थिति थोड़ी बेहतर है, जहाँ 11 अप्रैल तक की बुकिंग की सप्लाई दी जा रही है।
पेंडिंग बुकिंग निपटाने पर जोर:
इंस्पेक्टर प्रवेश रिहान ने बताया कि विभाग का लक्ष्य पेंडिंग पड़ी 10 हजार से अधिक बुकिंग को जल्द से जल्द उपभोक्ता तक पहुँचाना है। उन्होंने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि क्रमवार तरीके से सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
नोट: उपभोक्ता अपनी एजेंसी से संपर्क कर अपनी बुकिंग की सही स्थिति जान सकते हैं। प्रशासन द्वारा सप्लाई चेन को तेज करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
न्यूज़: 21-5,
फोटो:


