देवतालाब में मालवण जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था नदारद, ग्रामीणों ने जताई चिंता
17 तारीख से उमड़ेगी भीड़, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग तेज
देवतालाब (ग्राम पंचायत)। पत्रकार दीनानाथ गुप्ता की रिपोर्ट।
ग्राम पंचायत देवतालाब में कल से मालवण जलाभिषेक की शुरुआत होने जा रही है। 17 तारीख से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भगवान शंकर को जल चढ़ाने पहुंचने की संभावना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे, जिससे क्षेत्र में भारी भीड़ एकत्रित होगी। लेकिन आयोजन स्थल पर प्रशासनिक स्तर पर अभी तक आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, अस्थायी शौचालय और ठहरने की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





