Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

भीम आर्मी का हल्ला बोल : अवैध शराब के खिलाफ 25 मई को सतना में महाआंदोलन

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

भीम आर्मी का हल्ला बोल : अवैध शराब के खिलाफ 25 मई को सतना में महाआंदोलन

 

सतना | विशेष रिपोर्ट

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिले में लगातार बढ़ रही अवैध शराब की पैकारी और खुलेआम हो रही बिक्री के खिलाफ अब जनआक्रोश सड़कों पर उतरने जा रहा है। भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का ऐलान करते हुए आगामी 25 मई 2026 को सतना की चौपाटी मैदान में विशाल जन आंदोलन आयोजित करने की घोषणा की है।

 

“युवाओं का भविष्य बचाना ही आंदोलन का उद्देश्य” — आजाद विजय वर्मा

 

भीम आर्मी के संभाग संयोजक आजाद विजय वर्मा ने कहा कि जिले में नशे का जाल तेजी से फैल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है। अवैध शराब से परिवार आर्थिक, मानसिक और सामाजिक रूप से टूट रहे हैं। उन्होंने समाजसेवियों, युवाओं और आम नागरिकों से भारी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

चौपाटी से SP कार्यालय तक निकलेगी विशाल रैली

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 25 मई को चौपाटी मैदान में हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे। इसके बाद भीम आर्मी कार्यकर्ता और आमजन रैली के रूप में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने तथा शराब माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

 

“नशा छोड़ें – जीवन जोड़ें” बना आंदोलन का मुख्य नारा

 

आंदोलन के प्रचार-प्रसार के लिए जारी पोस्टरों में समाज सुधार और जागरूकता का संदेश दिया गया है। पोस्टरों में नशे से होने वाले दुष्परिणाम — मानसिक तनाव, लीवर की बीमारी, आर्थिक तबाही और परिवार विघटन — को प्रमुखता से दर्शाया गया है। भीम आर्मी का संदेश साफ है कि समाज को नशामुक्त बनाना ही असली सामाजिक परिवर्तन है।

 

प्रशासन में बढ़ी हलचल

 

भीम आर्मी द्वारा बड़े आंदोलन की घोषणा के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। जिले के कई ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है। अब लोगों की निगाहें प्रशासन और पुलिस विभाग पर टिकी हैं कि आंदोलन के बाद अवैध पैकारी के खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई होती है।

 

रिपोर्ट : मोतीलाल साकेत रजरवार

जिला वरिष्ठ महासचिव, भीम आर्मी (भारत एकता मिशन)

Share This Article
Leave a Comment