Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

महाराष्ट्र में एक बार फिर आस्था के नाम पर खिलवाड़ का मामला आया सामने

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

महाराष्ट्र में एक बार फिर आस्था के नाम पर खिलवाड़ का मामला सामने आया है.

वसई के रहने वाले ऋषिकेश वैद्य नामक व्यक्ति ने अध्यात्म का सहारा लेकर एक विवाहिता को अपना शिकार बनाया. पीड़ित महिला के अनुसार, साल 2023 में फेसबुक के जरिए उसकी पहचान ऋषिकेश वैद्य से हुई थी. ऋषिकेश ने महिला की धार्मिक श्रद्धा का फायदा उठाया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया. दिसंबर 2023 में पुणे में एक मुलाकात के दौरान उसने महिला से कहा, “मैं साक्षात शंकर हूं और तुम मेरी पार्वती हो”

आरोप है कि आरोपी उसे पुणे के मांजरी इलाके के एक लॉज में ले गया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment