माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के माननीय न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज, जनपद रुद्रप्रयाग, श्री सिद्धार्थ शाह द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
आज जनपद रुद्रप्रयाग के लिए गर्व का क्षण रहा! जिला न्यायालय सभागार में आयोजित “बहुउद्देशीय विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर” के दौरान पुलिस विभाग के जांबाज अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान: माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के माननीय न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक जज रुद्रप्रयाग श्री सिद्धार्थ शाह जी ने अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले निम्नलिखित पुलिस व होमगार्ड कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए:
1️⃣ निरीक्षक मनोज नेगी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली ऊखीमठ)
2️⃣ मुख्य आरक्षी सुशील थपलियाल (कोतवाली रुद्रप्रयाग)
3️⃣ महिला मुख्य आरक्षी नीलम (कोर्ट मोहर्रिर, जिला न्यायालय)
4️⃣ महिला आरक्षी सोनी राणा (यातायात कार्यालय)
5️⃣ होमगार्ड देवेश कुमार (जिला कमांडेंट कार्यालय)
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश श्री सहदेव सिंह, जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर सहित न्यायिक एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#RudraprayagPolice #UttarakhandPolice


