Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का बड़ा धमाका:

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का बड़ा धमाका:

-अब रोबोटिक मशीनों से सर्जरी की ट्रेनिंग होगी
-कैंसर के इलाज के लिए वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मिलेंगी,
-PET-CT स्कैन भी जल्द शुरू होगा,
-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी के रास्ते खुले;

-यूनिवर्सिटी फ्री स्किल कोर्स कराएगी…
फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूजा): बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) ने मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ सर्विसेज के फील्ड में एक नया अध्याय लिखते हुए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं की घोषणा की है। वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) राजीव सूद के नेतृत्व में यूनिवर्सिटी अब रोबोटिक सर्जरी ट्रेनिंग के फील्ड में एक लीडिंग इंस्टीट्यूशन बन गई है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक्सपर्ट्स ने बताया कि यूनिवर्सिटी में कैंसर के इलाज के लिए जहां नई मशीनें लगाई गई हैं, वहीं युवाओं को नौकरी देने के लिए फ्री कोर्स भी शुरू किए गए हैं। बिना सरकारी खर्च के रोबोटिक सिम्युलेटर की सुविधा:
यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के नोडल ऑफिसर डॉ. शौरभ सिन्हा और ऑन्कोसर्जन डॉ. रोहित जिंदल ने बताया कि ICICI फाउंडेशन की तरफ से डोनेट की गई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट ‘रोबोटिक सर्जरी सिम्युलेटर’ मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। इस पर सरकार का कोई खर्च नहीं आया।
फायदे: पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स असली मरीज का ऑपरेशन करने से पहले इस मशीन पर प्रैक्टिस कर सकेंगे। इससे सर्जरी के दौरान रिस्क कम होगा और मरीज की रिकवरी जल्दी होगी।
कैंसर के मरीजों के लिए PET-CT और 3-टेस्ला MRI:
कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने बड़े कदम उठाए हैं। डॉ. रोहित जिंदल के मुताबिक, अब ब्रेस्ट, लंग और किडनी कैंसर का इलाज मॉडर्न टेक्नोलॉजी से किया जा रहा है। 3-टेस्ला MRI मशीन चालू हो गई है और PET-CT सुविधा के लिए बंकर तैयार हैं, जो जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिए जाएंगे। युवाओं के लिए फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स:
डॉ. जसबीर कौर ने बताया कि हेल्थ सेक्टर में 12वीं पास युवाओं को नौकरी देने के लिए फरीदकोट और पटियाला में स्किल सेंटर चल रहे हैं, जबकि अमृतसर और धुरी में भी जल्द ही खुलेंगे।
कोर्स: PMKVY 4.0 के तहत EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन), पंचकर्म असिस्टेंट और जेरियाट्रिक केयर कोर्स कराए जा रहे हैं। 4-5 महीने की इस ट्रेनिंग के बाद स्टूडेंट्स नौकरी के लिए एलिजिबल हो जाएंगे।
न्यूज़: 16-8,

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment