Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रीवा में खुला नाला बना खतरा: सिरमौर चौराहा क्षेत्र में हर पल मंडरा रहा हादसे का डर

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रीवा में खुला नाला बना खतरा: सिरमौर चौराहा क्षेत्र में हर पल मंडरा रहा हादसे का डर

 

डॉग, गाय और राहगीर गिर चुके, फिर भी जिम्मेदार बेखबर

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

रीवा | दीनानाथ गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

रीवा शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल सिरमौर चौराहा के पास स्थित मुख्य डाकघर कार्यालय के समीप बना खुला नाला अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नाले को निर्माण के बाद पूरी तरह खुला छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

 

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक डॉग इस खुले नाले में गिर गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं कुछ दिन पहले दो बछड़े और एक गाय भी इस नाले में गिर चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार केवल पशु ही नहीं, बल्कि कई राहगीर भी इस खुले नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला है और वर्तमान में लग्न सीजन होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। शादी-विवाह की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। ऐसे में रात के समय या भीड़भाड़ के दौरान यह खुला नाला किसी की जान तक ले सकता है।

 

स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाले को ढंकने या सुरक्षा व्यवस्था करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि वे स्वयं दो-तीन बार इस नाले में गिरते-गिरते बचे हैं। नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से जल्द से जल्द इस खुले नाले को ढंकने तथा सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

 

लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते नहीं जागा, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल क्षेत्र में भय और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment