पत्रकार प्रवीण चंद्रवंशी ने किया संतरा का पौधारोपण, ली पौधे की देखभाल की शपथ
“एक पौधा, एक संकल्प”: अधिमान्य पत्रकार नेत्तृत्व समिति के पूर्व अध्यक्ष ने लगाया संतरे व नींबू का पौधा
फलदार वृक्ष लगाकर प्रवीण चंद्रवंशी ने दिया हरियाली का संदेश
अनूपपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण चंद्रवंशी ने संतरे का पौधारोपण किया।
यह पौधारोपण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डल्लू कुमार सोनी के निर्देश पर किया गया। इस दौरान प्रवीण चंद्रवंशी ने न केवल संतरे का पौधा लगाया, बल्कि पौधे की नियमित देखभाल, पानी देने और रखरखाव करने की शपथ भी ली।
“हर पत्रकार लगाए एक पौधा”
पौधारोपण के बाद प्रवीण चंद्रवंशी ने कहा, `आज पर्यावरण बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक फलदार पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और फल दोनों मिलेंगे। अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। उन्होंने अन्य पत्रकार साथियों से भी अपील की कि वे अपने घर, कार्यालय या आसपास खाली जगह पर फलदार वृक्ष लगाएं। कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार साथी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे की सुरक्षा का संकल्प लिया।





